सोनभद्र जिले में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदल दी गईं हैं। स्कूल अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
सोनभद्र: सोनभद्र में तेज धूप और लू के कारण प्रशासन ने सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समय को बदल दिया है, ताकि बच्चों को सुरक्षित रख सकें। यह महत्वपूर्ण फैसला जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने किया है। उन्हें बताया गया कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है क्योंकि तेज धूप छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है।

यह आदेश राज्य के सभी परिषदीय स्कूलों, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के हिन्दी और अंग्रेज़ी माध्यम के स्कूलों पर लागू होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अब इन सभी स्कूलों का संचालन तत्काल प्रभाव से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चे तेज धूप और लू से पहले सुरक्षित घर पहुंच सकें और किसी भी स्वास्थ्य समस्या से बच सकें। सभी स्कूल प्रबंधन को नए समय का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है।
प्रशासन के द्वारा किया गया अपील
इसके साथ ही अभिभावकों से कहा गया है कि वे बच्चों को समय पर स्कूल भेजें और गर्मी से बचने के लिए आवश्यक उपायों को अपनाएं। शासन ने यह भी कहा कि अगर गर्मी और लू का प्रकोप आगे भी जारी रहता है तो हालात के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।