Skip to content

15 साल पहले गायब हुआ ‘सॉफ्टवेयर इंजीनियर’, बीवी-बच्चों को छोड़कर साधु बनकर लौटा तो पत्नी ने बीच सड़क कूट दिया

15 साल पहले अपनी पत्नी और बच्चों को बेसहारा छोड़कर गायब हुआ एक आदमी जब अचानक 'साधु' के चोले में वापस आया, तो उसकी किस्मत दगा दे गई। जैसे ही पत्नी को पता चला, उसने फिल्मी ढंग से पीछा कर पति को मांट रेलवे क्रॉसिंग पर गिरा दिया और बीच सड़क पर उसकी "मजामत" कर दिया

मथुरा, ज्योति शर्मा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र में एक शानदार ड्रामा किया गया, जो सभी को चौंका कर रख दिया दिया । 15 साल पहले अपनी पत्नी और बच्चों को बेसहारा छोड़कर गायब हुआ एक आदमी जब अचानक ‘साधु’ के चोले में वापस आया, तो उसकी किस्मत दगा दे गई। जैसे ही पत्नी को पता चला, उसने पीछा कर पति को मांट रेलवे क्रॉसिंग पर गिरा दिया और बीच सड़क पर उसकी “पिटाई” कर दी।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से कैसे बना ‘साधु’ आख़िर बात क्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का विवाह 19 साल पहले मांट क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुआ था। वह युवा जालंधर की एक प्रसिद्ध कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन गया था। महिला का दावा है कि पति ने एक अन्य महिला से शादी की थी। पति ने प्रेमिका के साथ रहने के लिए इसी ‘वो’ के चक्कर में अपनी हस्ती-खेलती गृहस्थी को छोड़ दिया। उसकी परिवार ने पिछले पंद्रह वर्षों से उसे खोज रहा था, लेकिन वह कभी वापस नहीं आया।

फिल्मी तरह पकड़ लिया गया पति को

महिला को पता चला कि उसका पति राया कस्बे में साधु के रूप में आया है। बस फिर क्या था? बरसों का क्रोध फूट पड़ा। महिला ने अपने परिचितों और आसपास के लोगों के साथ मिलकर एक घेरा बनाया। आरोपी की कार मांट क्रॉसिंग के पास पहुंची तो भीड़ ने उसे घेर लिया। गुस्से में आई पत्नी ने इंजीनियर पति को बाहर निकालकर जमकर धुनाई कर दी और कार का शीशा तोड़ दिया।

जब सड़क हुआ जाम तो, पुलिस गिरफ्तार करके ले गया

बीच सड़क पर चल रहे इस ड्रामे को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जो यातायात को ठप कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कर दिया और साधु को थाने ले आई। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला विचाराधीन है। महिला ने अपने पति पर गंभीर धोखाधड़ी और छोड़ने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल, दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद सही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *