Skip to content

दिल्ली में देखा गया लू की लहर, जिनके चलते 13 राज्यों में आंधी, तुफान आने कि चेतावनी दिया; ताजा अपडेट मौसम विभाग से जानें

Current Weather: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। राजधानी दिल्ली में आज लू चलने से भारी गर्मी हो सकती है।

Today’s Climate: देश भर में मौसम बदल रहा है। भयानक गर्मी की चेतावनी एक ओर है, तूफानी बारिश दूसरी ओर है। 10 मई को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है, जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड भी शामिल हैं। इस दौरान 80 से 85 km/h की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

दिल्ली की राजधानी में मौसम

10 मई को देश की राजधानी दिल्ली में आज लू चलने के कारण 37 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान हो सकता है।

उमस के बाद उत्तर प्रदेश में बारिश

उमस बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की उम्मीद होने लहर। यूपी में 12 मई से 14 मई तक बारिश का अलर्ट जारी कि गई है

बिहार के लिए बारिश और तूफान का पूर्वानुमान

बिहार में मौसम खराब हो जाएगा। 10 मई से 15 मई के बीच मौसम विभाग ने राज्य में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कि गई हैं। पूर्वी चंपारण, बिहार, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज और खगड़िया में बारिश-आंधी की चेतावनी दी गई है।

पंजाब में बारिश हो सकता हैं इनका अलर्ट जारी

पंजाब में भी 10 से 14 मई तक बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिसमें होशियारपुर, लुधियाना, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, बठिंडा, मोगा, तरन तारन, मुक्तसर और जालंधर शामिल हैं।

पहाड़ी राज्यों के मौसम का अनुमान

यही नहीं, आज उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं हो सकती हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 14 मई के बीच बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का नया दौर शुरू हो सकता है। ओलावृष्टि की चेतावनी भी कुछ स्थानों में दी गई है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *