Skip to content

गोरखपुर खबर: एक महिला शिकायत लेकर पुलिस थाना गया, लेकीन उनका केश दर्ज करने के बजाय उन पर बातमीजी के साथ ही उन पर पिटाई भी की गई, एसएसपी ने सुचना पाकर वहां के चार पुलिस कर्मी को सस्पैंड किया जानिए

गोरखपुर में एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। महिला और भाइयों के साथ दरोगा और पुलिसकर्मी ने शिकायत लेकर थाने में मारपीट किया गया। एसएसपी के निर्देश पर चार पुलिसकर्मी (दरोगा भी शामिल) निलंबित कर दिए गए हैं।

गोरखपुर: गोरखपुर में एक आश्चर्यजनक घटना हुई है। यहां एक महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसकी मां सहित उसके भाइयों को लात घूंसों से जमकर पीटा और उसे शांति भंग में चालान कर दिया जब वह थाने में शिकायत देने पहुंची। पीड़ित महिला थक हारकर एसएसपी कौस्तुभ के पास पहुंची और अपनी आपबीती बताई. एसएसपी ने दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ एक विभागीय जांच की आज्ञा दी गई है। इस मामले की जांच एसपी साउथ ज्ञानेंद्र कुमार को दी गई है।

बेलघाट थाना क्षेत्र निवासी नेहा ने थाने में शिकायत की कि 29 अप्रैल की शाम उसके पति की गैरमौजूदगी में उसके रिश्तेदारों ने पुरानी लड़ाई को लेकर घर में घुसकर मुझे पीटा था। उसकी शिकायत लेकर मैं अपने भाइयों के साथ स्थानीय थाने गई, जहां मुझे अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज की गई और अंदर ले जाकर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ लात घूंडों से पीटा गया. जब मेरे भाई और मां ने बचाव करने की कोशिश की, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया। मैं थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने गया था, लेकिन हमें सिर्फ शांति भंग में चालान कर दिया गया और हमें अकेले तहसील परिसर में छोड़कर पुलिस वापस आई।

एसएसपी ने जल्द से जल्द कार्यवाही किया गया

2 मई को, महिला ने एसएसपी डाक्टर कौस्तुभ को लिखित शिकायत दी। एसएसपी ने आरोपी दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित कर दिया और विभागीय जांच शुरू की। जो एसपी साउथ ज्ञानेंद्र कुमार को सौंपा गया है।

इस मामले पर क्या बोला एसएसपी ने जानिए

मामले में एसपी साउथ ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि जांच जल्द ही पूरी की जाएगी और रिपोर्ट एसएसपी को दी जाएगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी अगर वे दोषी पाए जाएंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *