Skip to content

LPG गैस संकट: शिवपुरी में प्रधानमंत्री मोदी की नकल करने वाले सरकारी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया

देश में एलपीजी गैस संकट के बीच शिवपुरी में एक सरकारी शिक्षक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। भाजपा विधायक ने शिकायत की, जिसके बाद डीईओ ने शिक्षक को निलंबित कर दिया.

शिवपुरी: जिले में शिक्षा विभाग में काम करने वाले एक शिक्षक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ गया। मिमिक्री करने पर संबंधित शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने शिकायत की थी, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक साकेत पुरोहित को निलंबित कर दिया है।

PM की मिमिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट

जिस शिक्षक को निलंबित किया गया है, वह पोहरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी (संकुल केंद्र बैराड़) में कार्यरत है, जहां साकेत पुरोहित प्राथमिक शिक्षक हैं। गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर कटाक्ष करते हुए प्राथमिक शिक्षक साकेत ने हाल ही में एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। यह कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद एक शिक्षक पर की गई है।

भाजपा विधायक ने शिकायत की, शिक्षक बर्खास्त

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने PM मोदी की मिमिक्री का वीडियो सामने आने के बाद पिछोर से जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत में शिक्षक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि यह समाज को गलत संदेश दे रहा है। यह शासकीय सेवा आचरण नियमों की अवज्ञा है।

शिक्षक निलंबित, दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरित

जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने शिकायत की जांच करते हुए पाया कि शिक्षक साकेत पुरोहित का कार्य सरकारी कर्मचारियों के आचरण से जुड़े नियमों का उल्लंघन है। उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के अनुसार तत्काल निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान, साकेत पुरोहित को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बदरवास का मुख्यालय बनाया गया है। इस दौरान, नियमों के अनुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी मिलेगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *