Skip to content

अल्लीगढ़: छेड़खानी करता है ब्लॉक प्रमुख का बेटा: सपा के महिला जिलाध्यक्ष सुनीता देवी के साथ; जिसके चलते  केस दर्ज कराया गया

गांगीरी ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए अलीगढ़ जिले की महिला सपा जिला अध्यक्ष सुनीता देवी ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया।

सोरज मौर्या, अलीगढ़: गांगीरी ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर उत्तर प्रदेश की सपा महिला विंग की जिला अध्यक्ष सुनीता देवी ने छेड़खानी, बदसूलुकी और धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाया गया हैं

वीडियो को सपा की महिला जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने अपलोड किया है। जिसमें स्थानीय पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद गंगीरी ब्लॉक प्रमुख के बेटे योगेश और उसके दो साथी रघुराज और पंजाबी सिंह के खिलाफ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मामला को पूरा जाने

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले के थाना दादों क्षेत्र के गांव राजमऊ निवासी सुनीता देवी समाजवादी पार्टी की महिला विंग की जिलाध्यक्ष हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। साथ ही गंगीरी ब्लॉक प्रमुख वीरवती यादव के पुत्र योगेश यादव और उसके दो साथी रघुराज सिंह और पंजाबी सिंह पर छेड़खानी और धमकी देने के गंभीर आरोप समाजवादी पार्टी की महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने लगाए हैं। सपा नेत्री ने ब्लॉक प्रमुख और अन्य दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। सपा नेत्री ने भी एक वीडियो बनाकर ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है

सपा नेत्री सुनीता देवी ने बताया कि 24 फरवरी 2026 की शाम, वह एक सामाजिक कार्यक्रम से लौटते समय गांव सिंघावली के पास अपनी कार को आरोपियों ने रोक लिया। तीनों, ब्लॉक प्रमुख के बेटे समेत, आरोप है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और हाथापाई की और उनकी लज्जा भंग करने की भी कोशिश की। साथ ही, आरोपियों ने उन्हें समाज सेवा में काम करने से रोकने की धमकी दी। वहीं सुनीता देवी ने कहा कि उन्होंने पहले स्थानीय थाने और वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वे न्यायालय में गए। कोर्ट ने थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

आरोपों को जानिए

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पिछले दो वर्षों से उन्हें मानसिक रूप से पीड़ित कर रहे थे और उन पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे थे। घटना के बाद उनके परिवार को भी धमकी दी गई है। फिलहाल, मामला दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है।

वहीं सीओ कमलेश कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की किया जायेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *