Skip to content

राजस्थान : मटकी बेचने वाले युवक के घर पर अचानक से आयकर विभाग के नोटिस आया  9 करोड़ का , मुम्बई में किया जा रहा था , करोड़ों का करोबार , अंत में खुला राज पुरा पढ़िए

Rajasthan आयकर सूचना: आयकर विभाग ने राजस्थान से एक हैरान करने वाला फरमान जारी किया है। यहां, आयकर विभाग ने मटका बेचने वाले व्यक्ति को लगभग 9 करोड़ रुपये का टैक्स जमा करने का नोटिस भेजा है।

बूंदी: राजस्थान में आयकर विभाग से एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बूंदी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आयकर विभाग ने यहां के ‘झालीजी का बराना’ गांव में मटकी बेचकर जीविका चलाने वाले साधारण से युवक विष्णु कुमार प्रजापत को लगभग 9 करोड़ रुपये का टैक्स जमा करने का नोटिस भेजा है। पीड़ित युवा और उसके परिवार ने नोटिस मिलने के बाद से रातों की नींद उड़ गई है।

करोड़ों रुपये जमा कराने का आदेश दिया गया

पीड़ित विष्णु कुमार के द्वारा बताया गया कि 18 मार्च 2025 को आयकर विभाग ने एक ‘डिमांड नोटिस’ जारी कि गई हैं, जिसमें उसको एक महीने के भीतर ही 8 करोड़ 98 लाख 79 हजार 260 रुपये जमा करने का निर्देश दिए गए। विभाग का दावा है कि विष्णु ने वित्तीय वर्ष 2020-2021 में ‘सुरेंद्र सिंह बाबेल’ नामक व्यक्ति से 10 करोड़ 61 लाख 83 हजार रुपये का बड़ा व्यापारिक लेन-देन का कार्य किया गया हैं। विष्णु का कहना है कि वह कभी करोड़ों का व्यापार नहीं किया है और इस नाम से किसी को नहीं जानता है।

मुंबई में नकली पैन कार्ड का उपयोग

Vishnu ने अपने स्तर पर आयकर और जीएसटी विभाग की वेबसाइट पर जांच की, तो सच्चाई सामने आई। पता चला कि 19 मार्च 2020 को मुंबई के गिरगांव में उसके पैन कार्ड (PAN) का उपयोग करके एक फर्जी फर्म का जीएसटी पंजीकृत किया गया था जिसका नाम भूमिका ट्रेडिंग था। जालसाजों ने पीड़ित के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर करोड़ों का टर्नओवर दिखाया, जो अब विष्णु के सिर मढ़ दिया गया है।

पुलिस ने जांच प्रारंभ की

पीड़ित विष्णु ने पूरे मामले को लेकर 16 अप्रैल 2025 को गेण्डोली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित को बताए बिना एफआर लगा दी। Vishnu ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात की, क्योंकि उसे अब राहत नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने पुलिस उपाधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारी से जांच कराने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *