बिहार में जीएसटी कलेक्शन को देखा जाए तो बहुत बड़ी उपलब्धि सामने में आया हैं. वाणिज्यकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड संग्रहण को दर्ज की गई हैं विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो ₹32,801.35 करोड़ जीएसटी वित्तीय वर्ष 2025–26 में संग्रहित हुए।
बिहार में जीएसटी कलेक्शन ने एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल किया हैं. वाणिज्यकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड संग्रहण के रूप में दर्ज किया गया हैं। पिछले साल के आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए राज्य ने अविश्वसनीय वृद्धि हासिल की गई हैं

जीएसटी संग्रहण में 11.67% की वृद्धि हुई हैं
विभाग के आंकड़ों के अनुसार, ₹32,801.35 करोड़ जीएसटी वित्तीय वर्ष 2025–26 में संग्रहित हुए। यह वर्ष 2024-25 से 11.67 प्रतिशत अधिक है। साथ ही राज्य का शुद्ध जीएसटी संग्रहण आईजीएसटी समायोजन के बाद ₹32,077.22 करोड़ रहा, जो 9.20 प्रतिशत बढ़ा है।
बड़े राज्यों में बिहार चौथे स्थान पर आया हैं
वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, बिहार ने कुल संग्रहण वृद्धि दर के आधार पर बड़े राज्यों में चौथा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि प्रशासन की बेहतर निगरानी और सुधार का परिणाम है।
राष्ट्रीय औसत से अधिक अच्छा प्रदर्शन
SGST और IGST समायोजन सहित मार्च 2026 तक बिहार की वृद्धि दर 13 प्रतिशत रही। यह 5 प्रतिशत की राष्ट्रीय औसत से बहुत अधिक है। नकद संग्रहण के आधार पर बिहार ने 10.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि राष्ट्रीय औसत 6.40 प्रतिशत रहा।