अलीगढ़ में न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला के खिलाफ सरकारी सेवाओं में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया। महिला को मुकदमे के सदमे में अस्पताल में भर्ती कराया गया
अलीगढ़ में सूरज मौर्या: अलीगढ़ में एक बड़ा ही अदभुत केस सामने आया है, जहां पर एक पीड़ित महिला को पुलिस के द्वारा उन्ही को दोषी बनाकर उसके ही खिलाफ मुकदमा दर्ज कि गई हैं।

महिला ने पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। विद्युत विभाग की शिकायत लेकर महिला पुलिस चौकी पहुंची थी।
मामला को पूरा जानिए क्या है
थाना टप्पल क्षेत्र की जट्टारी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मांदक निवासी ममता देवी पत्नी राहुल कुमार ने बताया कि वे पिछले कुछ समय से अपने घर में विद्युत शॉर्ट सर्किट से हुए नुकसान से परेशान हैं। महिला के घर में करीब एक वर्ष पहले शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, जिसमें उसे लगभग 22 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। वह इसके बाद से लगातार बिजली अधिकारियों से चक्कर काट रही थी, बिजली विभाग की लापरवाही, खराब केबल बदलने और मीटर नहीं लगाने के लिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 24 मार्च को विद्युत विभाग से न्याय नहीं मिलने से परेशान पीड़ित महिला ममता देवी जट्टारी पुलिस चौकी पहुंची।
क्या आरोप हैं जाने
पीड़ित महिला ने विद्युत विभाग के खिलाफ शिकायत करने के लिए पुलिस से संपर्क किया। पुलिस चौकी पर एक दरोगा और अन्य पुलिसकर्मी ने महिला से दुर्व्यवहार किया, जिसका वीडियो महिला ने अपने मोबाइल फोन से बनाया, जिसे नाराज पुलिसकर्मी ने महिला से छीन लिया। पीड़ित महिला ने पुलिस चौकी के आसपास मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। लेकिन उसे मौके पर मौजूद लोगों ने बचाया। इस दौरान, महिला ने पुलिस चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों से कार्रवाई की मांग किया गया
केश दर्ज किया गया
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विद्युत विभाग के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित महिला के खिलाफ सरकारी सेवाओं में बाधा डालने का आरोप लगाया। एसआई शगुन सोम ने यह मामला दर्ज कराया है। महिला पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया और उसे टप्पल क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
Leave a Reply Cancel reply